Google Feature Snippet क्या है | आर्टिकल को फ़ीचर स्निपेट में कैसे लाये

Google Feature Snippet kya hain , गूगल फ़ीचर स्निपेट क्या है , Google Feature Snippets in Hindi , Google Feature Snippets Me apna Article Kaise laye . गूगल फ़ीचर स्निपेट में अपना कॉन्टेंट कैसे लाए ? Feature Snippet में ब्लॉग कैसे लाये।

What is Google Feature Snippet in Hindi – आजकल हर प्रकार के क्वेरी ऑनलाइन सर्च की जाती है। किसी को कोई एड्रेस ढूढ़ना हो या फिर स्कूल-कॉलेज की एडमिशन तारीख हर कोई इंटरनेट यूज़ करते हैं। जब आप कुछ टाइप करते है और नीचे कुछ रिजल्ट आता है वही पर Feature Snippets भी होता है।

YouTube Channel download
Telegram Group images

जब भी आप Google पर कोई Query सर्च करते होंगें तो आपने सबसे ऊपर टॉप पर एक Answer Box जरूर देखा होगा जिसमें आपके Query का संक्षिप्त जवाब होता है, और यह रिजल्ट पूरे पेज में बहुत ही यूनिक तरीके से Show होता है, इसी Answer Box को ही Google Feature Snippet कहते हैं।

अगर आपका कोई ब्लॉग आर्टिकल Feature Snippet में आ गया तो आपके लिए तो बहुत ही अच्छा रहेगा और इससे आपको बहुत फायदा होगा, क्योंकि यह Google में जीरो पोजीशन होती है जो कि सबसे Top पर यूजर को दिखाई देती है, इसलिए इसमें आने वाले ब्लॉग आर्टिकल को बहुत ज्यादा ट्रैफिक मिलता है।

Google Feature Snippet एक विशेष प्रकार का Google सर्च रिजल्ट है जो उपयोगकर्ताओं को उनके प्रश्नों के उत्तर तुरंत प्रदान करता है। यह उत्तर आमतौर पर SERP (Search Engine Results Page) के शीर्ष पर दिखाई देता है और इसे “जीरो पोजीशन” के रूप में भी जाना जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Google Feature Snippet क्या होता है, इसके प्रकार तथा आर्टिकल को Featured Snippet में कैसे लाये की पूरी जानकारी देने वाली हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी अपने Content को Feature Snippet के लिए optimize कर पायेंगें।

यह भी पढ़े – Blog कैसे बनाएं | अपना खुद का ब्लॉग कैसे शुरू करें

तो चलिए बिना देर किये स्टार्ट करते हैं और जानते हैं Google Feature Snippet क्या होता है-

Table of Contents

गूगल फ़ीचर स्निपेट क्या है ? ( What is Google Featured Snippets in Hindi )

Google Feature Snippet एक विशेष प्रकार का Google सर्च रिजल्ट है जो उपयोगकर्ताओं ( यूजर ) को उनके प्रश्नों के उत्तर तुरंत प्रदान करता है। यह उत्तर आमतौर पर SERP (Search Engine Results Page) के शीर्ष ( Top ) पर दिखाई देता है और इसे “जीरो पोजीशन” के रूप में भी जाना जाता है।

Google Feature Snippet को एक ‘उत्तर बॉक्स’ के जैसा मान सकते हैं, जहां यूजर के सर्च किए गए प्रश्न का सीधा और विस्तृत उत्तर होता है। Google Feature Snippet, टेक्स्ट, सूचियाँ, टेबल या वीडियो के विभिन्न फॉर्मेट्स में हो सकते हैं, और इन्हें आमतौर पर जानकारी-आधारित सर्च क्वेरी में दिखाया जाता है।

जानकारी जो Feature Snippet में दिखाई जाती है, वह Google द्वारा इंटरनेट पर मौजूद अलग अलग वेबपेजों से चुनकर दिखाई जाती है। आप Google Feature Snippet को एक Answer Box ( उत्तर बॉक्स ) की तरह समझ सकते हैं जिसमें यूजर द्वारा Search की गयी Query का सीधा जवाब होता है।

Google Feature Snippet में दिखाई देने वाली जानकारी गूगल इंटरनेट में मौजूद वेबपेजों से ही दिखाता है जो कि गूगल में Index रहते हैं। Google Feature Snippet में उस वेबपेज का आर्टिकल होता है जिसमें यूजर की Query के सबसे सटीक ( accurate ) जवाब होता है।

जब भी कोई जिस भाषा में कुछ सर्च करें तो गूगल उसे उसी भाषा में Feature Snippet रिजल्ट दिखता हैं। गूगल सभी भाषाओं की सर्च Query पर Feature Snippet दिखाता है। क्योंकि इंटरनेट पर आर्टिकल आपको सभी भाषा में मिल जाता हैं।

यह भी पढ़े – Blog Niche क्या है? Blog के लिए Niche कैसे सेलेक्ट करें

गूगल फ़ीचर स्निपेट के प्रकार ( Types of Google Featured Snippet in Hindi )

गूगल सर्च रिजल्ट पर आपको अलग – अलग Search Query के आधार पर Feature Snippet भी अलग – अलग प्रकार के दिखाई देते हैं। निचे Google Feature Snippet के प्रकार बताएं हैं जो गूगल सर्च रिजल्ट पेज पर देखने को मिलता हैं –

  • Text के रूप में Feature Snippet: “भारत की राजधानी क्या है?” के लिए, Feature Snippet में “भारत की राजधानी दिल्ली है।” लिखा होगा। Text Paragraph Feature Snippet में रिजल्ट हमेशा एक पैराग्राफ के रूप में आता है। इस Snippet में रिजल्ट Definition या Answer के रूप में दिखाई देते हैं।
  • List के रूप में Feature Snippet: “सप्ताह के दिनों के नाम क्या हैं?” के लिए, Feature Snippet में “सप्ताह के दिन हैं: सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, और रविवार।” लिखा होगा। List Feature Snippet में रिजल्ट एक List या बुलेट पॉइंट के रूप में दिखाई देते हैं। आमतौर पर यह List अधूरी होती है जिसे पूरा देखने के लिए यूजर को ब्लॉग या वेबसाइट पर क्लिक करना होता है।
  • Table के रूप में Feature Snippet: “भारत के राज्यों की राजधानियों की सूची” के लिए, Feature Snippet में एक तालिका ( Table ) होगी जिसमें प्रत्येक राज्य की राजधानी की जानकारी होगी।
  • Video के रूप में Feature Snippet: “कैसे फ्राई करें” के लिए, Feature Snippet में एक वीडियो होगा जो दिखाता है कि फ्राई कैसे किया जाता है। Video Feature Snippet में गूगल YouTube की Video यूजर की Query के जवाब में रिजल्ट पेज पर दिखाता है।
गूगल फ़ीचर्ड स्निपेट्स के प्रकार ( Types of Google Featured Snippets in Hindi
गूगल फ़ीचर्ड स्निपेट्स के प्रकार ( Types of Google Featured Snippets in Hindi )

यह भी पढ़े –Micro Niche ब्लॉग क्या हैं | Micro Niche Blog कैसे बनाएं

अपने आर्टिकल को फ़ीचर स्निपेट में कैसे लायें? ( How to get your article into featured snippet in Hindi )

अभी तक आप समझ गए होंगें कि Google Feature Snippet Kya Hai और इसके प्रकार कौन से हैं। आइये अब जानते हैं कि अपने आर्टिकल को फ़ीचर्ड स्निपेट्स में कैसे लायें?

आपके आर्टिकल को फ़ीचर्ड स्निपेट्स में लाने के लिए कोई भी ऐसा टूल या प्लगइन ऑनलाइन available नहीं हैं। Google अपने Automatic System के द्वारा ही किसी भी कंटेंट अथवा आर्टिकल को Feature Snippet में दिखाता है। हालाँकि आप अपने कंटेंट को Feature Snippet के लिए optimize कर सकते हैं।

अपने कॉन्टेंट को Google Feature Snippet में लाने के लिए आप निम्नलिखित तरीको का यूज़ कर सकते हैं –

 Heading Tag का यूज़ करें

हैडिंग टैग ( Heading Tag -H1,H2,H3 ) का यूज़ कॉन्टेंट में अलग – अलग सेक्शन को Separate करने के लिए किया जाता है, और ये बड़े Font के रूप में दिखाई देते हैं,आप अपने कॉन्टेंट में हैडिंग टैग का उपयोग जरुर करें। और Try करें कि हैडिंग टैग खासकर कि H2 में फोकस कीवर्ड को Question के रूप में जरूर लिखें।

हैडिंग टैग यूज़ करने से Targeted कीवर्ड पर कॉन्टेंट के Feature Snippet में आने की संभावना बढ़ जाती है। आप जो भी हैडिंग टैग में लिखते हैं वो कीवर्ड बन जाता हैं। इसलिए Heading Tag लिखते समय सही शब्दों का उपयोग करें। अपने आर्टिकल में एक स्पष्ट और संक्षिप्त शीर्षक का उपयोग करें।

यह भी पढ़े – Event ब्लॉगिंग क्या हैं ? Event Blogging कैसे करें 

Keyword का उपयोग ठीक से करें

Webpage को Google Feature Snippet के लिए ऑप्टिमाइज़ ( optimize ) करने के लिए वेबपेज में Targeted Keyword का यूज़ करना बहुत जरुरी होता हैं जो भी कीवर्ड आपने सर्च किया है जिसे आप चाहते हैं कि गूगल Feature Snippet पर दिखाई दे तो आपको उस कीवर्ड का इस्तेमाल पूरे आर्टिकल में सही तरीके से करना है।

Targeted Keyword का उपयोग गूगल Feature Snippet में आने के लिए बेस्ट तरीका होता हैं। Feature Snippet में आना आपके SEO के ऊपर depend होता हैं कि आपने अपने आर्टिकल का कैसा SEO किया हैं। अगर Targeted Keyword का उपयोग आप अच्छे से करते हैं तो आपका भी कॉन्टेंट Feature Snippet में जरूर आएगा।

Content Section को छोटा रखें

Google Feature Snippet में अपने आर्टिकल को लाने के लिए सबसे बेहतर तरीका कॉन्टेंट सेक्शन को छोटा रखना भी होता हैं। आपका कॉन्टेंट अथवा आर्टिकल जितना छोटा और नॉलेज से भरा होगा उतना ही अच्छा रहता हैं। क्योंकि Google Feature Snippet का मुख्य उद्देश्य यूजर की Query का तुरंत सटीक जवाब देना होता है।

आप अपने कॉन्टेंट अथवा आर्टिकल को हमेशा संक्षिप्त रखें ताकि Google अपने Feature Snippet में दिखा सके। Semrush के अनुसार Google Feature Snippet में आर्टिकल की सामान्य length 40 से 50 शब्दों की होटी हैं। इसलिए आप कोशिस करें कि प्रत्येक कॉन्टेंट Section को 40 से 50 शब्दों में ही लिखें।

यह भी पढ़े –Blog के लिए आर्टिकल कैसे लिखें | पहली बार Blog Post कैसे लिखें 

Schema markup का उपयोग करें

अपने आर्टिकल में Schema Markup का उपयोग करें। Schema markup एक प्रकार का HTML है जो Google को यह समझने में मदद करता है कि आपका वेबपेज क्या है और वह किस बारे में है। Schema Markup का उपयोग करके, आप अपने आर्टिकल को फ़ीचर्ड स्निपेट्स में लाने की संभावना बढ़ा सकते हैं।

Schema Markup Data या Structure Data वेबपेज का एक Micro Data होता है जो सर्च इंजन बोट्स को वेबपेज में दी गयी इनफार्मेशन को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

Google Feature Snippet में अपना Content लाने के लिए आपको अपने Webpage से Relevant Schema Markup Data का उपयोग करना चाहिए, Schema Data के यूज़ से वेबपेज में Feature Snippet में आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

FAQ का यूज़ करें

Google Feature Snippet में अपना कंटेंट लाने का सबसे बेहतर और आसान तरीका अपने आर्टिकल में FAQs का उपयोग करना होता हैं। Google पर जब कोई भी Query आप सर्च करते है तो पहले या दुसरे Result के बाद People Also Ask का सेक्शन होता है जिसमें लोगों के द्वारा पूछे गये Question होते हैं। आप कोशिस करें कि जितना हो सके उतना “People Also Ask” का Answer दें।

FAQs का उपयोग करने से आपके ब्लॉग की रैंकिंग Improve होती है और ब्लॉग पोस्ट के Feature Snippet में आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है, और साथ ही यह आपके कंटेंट को Valuable बनाता है।

यह भी पढ़े –Affiliate Marketing क्या है | एफिलिएट मार्केटिंग से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए

High Quality विडियो और इमेज का यूज़ करें

High Quality विडियो और इमेज का यूज़ करके भी आप अपने Content को Google Feature Snippet में ला सकते हैं। बहुत सारे लोग होते हैं जो देखकर सीखते हैं, इसलिए High Quality वाली विडियो और इमेज कोContent में add करने से Feature Snippet में रैंक करने में मदद मिलती है।

आपने देखा ही होगा Feature Snippet में विडियो और इमेज भी शामिल होते हैं ,अगर आपका ब्लॉग से Related YouTube चैनल है तो आप Content से Relevant विडियो अपने वेबपेज में add कर सकते हैं। इससे आपको ही फायदा होगा क्योंकि जो आपका आर्टिकल होगा उसमें ट्रैफिक के साथ ही आपके वीडियो में व्यूज भी आएगा।

Feature Snippet के फॉर्मेट में कंटेंट बनाएं

आप Feature Snippet के फॉर्मेट में कंटेंट बनाकर भी अपना ब्लॉग आर्टिकल Feature Snippet में ला सकते हैं। इसके लिए आप अपने Content में List ,Bullets,Table फॉर्मेट का यूज़ जरूर करें।

  • अगर आप Paragraph Snippet के लिए Content को optimize कर रहे हैं तो आपको Heading Tag प्रश्न के रूप में लिखकर सही और Clear जवाब देना होगा।
  • यदि आप List Snippet के लिए के लिए Content को optimize कर रहे हैं आप Header को प्रश्न के रूप में लिखकर उत्तर को बुलेट पॉइंट के रूप में List करें।
  • आप Table Snippet के लिए कीवर्ड को हैडिंग के रूप में लिखकर एक टेबल बनाकर जवाब लिख सकते हैं।
  • अपने आर्टिकल को सही तरीके से ऑप्टिमाइज़ करें। 
  • अपने आर्टिकल में जानकारी को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत करें।
  • अपने आर्टिकल को नियमित रूप से अपडेट करें।

यह भी पढ़े –Option Trading क्या है ? | ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे करें

फ़ीचर स्निपेट के फायदे ( Benefits of Featured Snippet )

Google Feature Snippet गूगल सर्च रिजल्ट में एक विशेष प्रकार का परिणाम है जो खोजकर्ताओं ( the explorers ) को उनके प्रश्नों का उत्तर तुरंत देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वे अक्सर सर्च परिणामों के टॉप पर दिखाई देते हैं, जो उन्हें खोजकर्ताओं के लिए सबसे प्रमुख रिजल्ट बनाता है।

फ़ीचर्ड स्निपेट्स के बहुत सरे फायदे हैं जिनसे आप अपने वेबपेज को टॉप पर ला सकते हैं -तो आइये जानते है फ़ीचर्ड स्निपेट्स के फायदे-

  • Feature Snippet में ब्लॉग पोस्ट आने से आपके ब्लॉग की Authority भी बढती है।
  •  Feature Snippet वाले पेजो को आमतौर पर अधिक ट्रैफ़िक मिलता है क्योंकि वे खोज परिणामों में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं।
  • Feature Snippet वाले पेजो में आमतौर पर हाई CTR होता है क्योंकि खोजकर्ता उन पेजो पर अधिक रुचि रखते हैं जो उन्हें उनके प्रश्नों का उत्तर देने में मदद करते हैं।
  • Feature Snippet एक ब्रांड को अधिक visibility प्रदान कर सकते हैं क्योंकि वे खोज परिणामों में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं।
  • Feature Snippet से यूजर के नजरिये में ब्लॉग की Value बढती है।
  • यदि आपका कोई कंटेंट जीरो पोजीशन पर आता है तो इससे ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ता हैं। और ब्लॉग ट्रैफिक बढ़ने से आपकी कमाई भी बढ़ती हैं।
  • Feature Snippet रिजल्ट गूगल सर्च रिजल्ट पेज में टॉप पर यूजर को एक यूनिक तरीके से दिखाई देते हैं, इसलिए इससे ब्लॉग का CTR Increase होता है।

Google Feature Snippet एक शक्तिशाली उपकरण हैं जो आपके Webpage को ऑनलाइन सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। यदि आप अपने ट्रैफ़िक, CTR और ब्रांड जागरूकता को बढ़ाना चाहते हैं, तो Google Feature Snippet प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

यह भी पढ़े –

FAQs Google Feature Snippet in Hindi

गूगल फीचर स्निपेट क्या है?

Google Feature Snippet एक विशेष प्रकार का Google सर्च रिजल्ट है जो उपयोगकर्ताओं ( यूजर ) को उनके प्रश्नों के उत्तर तुरंत प्रदान करता है। यह उत्तर आमतौर पर SERP (Search Engine Results Page) के शीर्ष ( Top ) पर दिखाई देता है और इसे “जीरो पोजीशन” के रूप में भी जाना जाता है।

गूगल फीचर स्निपेट कितने प्रकार की होती है ?

निचे Feature Snippet के प्रकार बताएं हैं जो गूगल सर्च रिजल्ट पेज पर देखने को मिलता हैं – Text के रूप में Feature Snippet , List के रूप में Feature Snippet , Table के रूप में Feature Snippet , Video के रूप में Feature Snippet .

अपने आर्टिकल को गूगल फीचर स्निपेट में कैसे लायें?

आपके आर्टिकल को फ़ीचर्ड स्निपेट्स में लाने के लिए कोई भी ऐसा टूल या प्लगइन ऑनलाइन available नहीं हैं। Google अपने Automatic System के द्वारा ही किसी भी कंटेंट अथवा आर्टिकल को Feature Snippet में दिखाता है। हालाँकि आप अपने कंटेंट को Feature Snippet के लिए optimize कर सकते हैं।

अपने वेबपेज कंटेंट को गूगल फीचर स्निपेट में कैसे लायें?

अपने कॉन्टेंट को Google Feature Snippet में लाने के लिए आप निम्नलिखित तरीको का यूज़ कर सकते हैं – Heading Tag का यूज़ करें , Keyword का उपयोग ठीक से करें ,Content Section को छोटा रखें ,Schema markup का उपयोग करें ,FAQ का यूज़ करें।

गूगल फीचर स्निपेट के फॉर्मेट में कंटेंट कैसे बनाएं ?

1.अपने आर्टिकल को सही तरीके से ऑप्टिमाइज़ करें। 
2.अपने आर्टिकल में जानकारी को स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत करें।
3.अपने आर्टिकल को नियमित रूप से अपडेट करें।

गूगल फीचर स्निपेट के क्या फायदे हैं ?

1.Feature Snippet में ब्लॉग पोस्ट आने से आपके ब्लॉग की Authority भी बढती है।
 2.Feature Snippet वाले पेजो को आमतौर पर अधिक ट्रैफ़िक मिलता है क्योंकि वे खोज परिणामों में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं।
3.Feature Snippet वाले पेजो में आमतौर पर हाई CTR होता है क्योंकि खोजकर्ता उन पेजो पर अधिक रुचि रखते हैं जो उन्हें उनके प्रश्नों का उत्तर देने में मदद करते हैं।

गूगल फीचर स्निपेट में कौन से कंटेंट दिखाता है?

Feature Snippet में जो कंटेंट गूगल यूजर को दिखाता है वह Internet की सबसे भरोसेमंद वेबसाइटों जैसे विकिपीडिया,से ही लिए जाते हैं ,गूगल स्वचालित रूप से वेबसाइट में से यूजर की Query के Relevant पैराग्राफ, बुलेट पॉइंट या table को Feature Snippet में दिखाता है.

गूगल फीचर स्निपेट की शुरुवात कब हुई थी?

गूगल ने साल 2014 में Feature Snippet की शुरुआत की थी।

क्या कोई टूल है जिससे अपने कंटेंट को Feature Snippet में ला सके ?

जी नहीं ,ऐसा कोई टूल नहीं है जिसके द्वारा आप अपने कंटेंट को Feature Snippet में ला सकते हैं। गूगल अपने Automatic System के द्वारा वेबसाइटों से Relevant कंटेंट Feature Snippet में दिखाता है। इसके लिए आप ब्लॉग आर्टिकल का SEO करें।

गूगल फीचर स्निपेट कैसे काम करता हैं?

फ़ीचर्ड स्निपेट वेब खोज सूची से आते हैं। Google की automated systems यह निर्धारित करती हैं कि कोई पृष्ठ किसी specific search request को हाइलाइट करने के लिए एक अच्छा फ़ीचर्ड स्निपेट बनाएगा या नहीं। 

और पढ़े –